फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 100 एकड़ में गहराया सिंचाई संकट, समस्या के समाधान की मांग

विज्ञापन
10जेएनडी21-घटनास्थल पर पहुंचे नपा चेयरमैन जनस्वाथ्य विभाग के अधिकारियों से बात करते हुए। स्रोत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुलाना। कस्बे के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास करीब 100 एकड़ कृषि भूमि पर सिंचाई काे लेकर संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने जन स्वास्थ्य विभाग पर आरोप लगाए हैं। नपा चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
किसान जसमेर, सूरजमल, जोगिंद्र, सतबीर का कहना है कि गेहूं की बिजाई के बाद खेतों को पानी की आवश्यकता है। जनस्वास्थ्य विभाग खेतों में पानी छोड़ने के बजाय उसे गतौली ड्रेन में डाल रहा है। इससे किसानों के सामने सिंचाई का संकट गहरा गया है। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर समाधान की मांग की।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा और सिंचाई के लिए आवश्यक पानी खेतों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। किसानों का कहना है कि यदि समय पर सिंचाई नहीं हुई तो उनकी गेहूं की फसल गंभीर नुकसान झेल सकती है।
विज्ञापन

जहां से पाइप लाइन जा रही है वहां लीकेज की समस्या है। किसान लिखित में दें कि किसान विभाग के खिलाफ शिकायत नहीं करेंगे तो विभाग को पानी देने में कोई परेशानी नहीं होगी। किसानों को सिंचाई के लिए पानी दे दिया जाएगा। - नवीन नेहरा, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग जुलाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें