09जेएनडी25: शहर के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद पुलिसकर्मी और अनय । स्रोत प्रशास
जींद। बाल संरक्षण और कानूनों की जानकारी के उद्देश्य से पॉक्सो एक्ट व जेजे एक्ट पर सेमिनार का आयोजन हुआ। जेजेपीयू, जिले के सभी एसएचओ, सीएमओ, पीपीओ, ओएससी, एएचटीयू, विभिन्न एनजीओ, सीसीआई, सीडब्ल्यूसी एवं जेजेबी से जुड़े अधिकारियों व प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर डीएलएसए से देव राज मलिक और अध्यक्ष बाल कल्याण समिति ने एक्ट के बारे में चर्चा की। जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुजाता ने मिशन वात्सल्य के अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने सीडब्ल्यूसी, एसजेपीयू तथा सीसीएल की कार्य प्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही फार्म-17, पोसो एक्ट फार्म ए व बी की प्रक्रिया और उपयोगिता पर भी प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से विषय से संबंधित शंकाओं का समाधान किया। इस अवसर पर परिवेक्षक अमित, काउंसलर ममता, सीमा और दिनेश मौजूद रहे।