फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बिजली चोरी पकड़ने गई निगम टीम के साथ हाथापाई

Thu, 31 Jul 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। भंभेवा गांव में घर में बिजली चोरी पकड़े जाने पर लोगों ने बिजली कर्मियों के साथ हाथापाई की। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने दो लोगों को नामजद व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता सुरेश ने पुलिस एफआईआर में बताया कि निगम की टीम गांव भंभेवा में बिजली चोरी रोकने के लिए गई थी। टीम ने बोधा और अनिल के घर में बिजली चोरी पकड़ी। इस दौरान कुछ लोग के साथ मिलकर वह दोनों बिजली निगम कर्मियों के साथ गाली गलौज करते हुए हाथापाई पर उतर आए। इसके चलते बिजली निगम की टीम अपना काम नहीं कर पाई और अभियान को रोकना पड़ा। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें