फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबूतर चुराने की रंजिश को लेकर हुआ झगड़ा ,युवक को चाकू मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। शहर की पुरानी अनाज मंडी में आदर्श कॉलोनी निवासी कुछ युवकों का झगड़ा हो गया। इसमें एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की पहचान आदर्श कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय हिमांशु के रूप में हुई है। जिसे गंभीर अवस्था में सफीदों के नागरिक अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। झगड़े में सागर में अमन भी घायल हुए हैं। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। शहर थाना प्रभारी राम कुमार के अनुसार शुक्रवार शाम के समय अमन, सागर, रिंकू के बीच डाकखाने के पास लड़ाई हो गई। इसमें पता चला है कि कुछ दिनों पहले इन युवकों में से कुछ का कबूतर चुराने को लेकर के झगड़ा हो गया था। जिसमें पंचायत के दौरान समझौता भी कर लिया गया था। आरोप है कि एक युवक द्वारा अपने दोस्तों के साथ मिलकर दूसरे के साथ मारपीट की गई। इसी को लेकर के शुक्रवार को दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने हो गए और हिमांशु को पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। प्रभारी राम कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें