02जेएनडी13: नगूरां स्कूल में एनएसएस शिविर में बच्चों के साथ डाॅ. दीक्षा यादव व कार्यक्रम अधिकार
अलेवा। नगूरां गांव के राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन की अध्यक्षता कार्यक्रम अधिकारी रमेश लोहान ने की।
एनएसएस शिविर में बच्चों को संबोधित करते हुए डाॅ. दीक्षा यादव ने कहा कि नशे के कारण व्यक्ति का शरीर तो बर्बाद होता ही है साथ में घर भी बर्बाद हो जाते हैं। इसलिए आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए युवाओं को नशे से दूर रहना होगा। उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई भी कार्य असंभव नहीं है, नशा भी छोड़ा जा सकता है, इसके लिए दृढ़ संकल्प लेना जरूरीहै। व्यक्ति मनोरंजन के तौर पर नशे की शुरूआत करता है, लेकिन बाद में यह आदत में शुमार हो जाता है। जिससे पूरे परिवार की मानसिक स्थिति के साथ-साथ आर्थिक स्थिति भी खराब हो जाती है। इसलिए एनएसएस शिविर एक ऐसा माध्यम है जो लोगों को नशे की मुक्ति के लिए तो जागरूक करता ही है साथ में नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का कार्य भी करता है।