फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भिवानी रोड पर घासी राम धर्मशाला से हांसी रोड तक बिछेगी नई सीवर लाइन

विज्ञापन
22जेएनडी23: नगर परिषद कार्यालय जींद। स्रोत : फाइल फोटो
विज्ञापन
जींद। शहर में बरसात के दौरान जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में नगर परिषद ने नई परियोजना शुरू की है। विभाग की ओर से भिवानी रोड स्थित घासी राम धर्मशाला के पास वाले नाले से हांसी रोड स्थित नगर परिषद क्षेत्र तक 600 एमएम (24 इंच) व्यास की आरसीसी एनपी-3 पाइप लाइन बिछाने के लिए टेंडर जारी किया गया है।
विज्ञापन

इस कार्य पर करीब 38.88 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया के तहत एक जुलाई को बिड खोली जाएगी। इसके बाद निर्माण एजेंसी का चयन कर कार्य शुरू कराया जाएगा। यह कार्य बाहरी कॉलोनियों के लिए किया जाएगा।
शहर के इस हिस्से में लंबे समय से बरसात के दिनों में पानी निकासी की समस्या बनी रहती है। कई स्थानों पर पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। नई पाइप लाइन बिछने से नाले के पानी की निकासी क्षमता बढ़ेगी और बरसाती पानी का बहाव सुचारु रूप से हो सकेगा। इससे आसपास की कॉलोनियों और सड़कों पर जलभराव की समस्या काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नगर परिषद की इस परियोजना का उद्देश्य जल निकासी तंत्र को मजबूत करना और भविष्य में बढ़ती आबादी के अनुरूप बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। बिड खुलने के बाद निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
बाक्स
आवागमन होगा सुगम
बरसात के दौरान सड़कों और कॉलोनियों में जलभराव की समस्या कम होगी। नालों के पानी की निकासी क्षमता बढ़ने से गंदा पानी जमा नहीं होगा। आवागमन सुगम होने से लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जलभराव से फैलने वाली बीमारियों और दुर्गंध से राहत मिलेगी। भविष्य में बढ़ती आबादी के अनुसार मजबूत सीवरेज और ड्रेनेज व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी।
बाक्स
सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह कदम नगर परिषद की ओर से उठाया गया है। इसका टेंडर जारी कर दिया गया है। इस योजना पर 38.88 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे ताकि शहरवासियों को बेहतर सुविधा मिल सके। -डॉ. अनुराधा सैनी, चेयरपर्सन नगर परिषद जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें