फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई दिनों बाद जिले में मिला कोविड सक्रिय केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को फिर से एक कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। इस समय जिले में दो एक्टिव केस हो गए हैं। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को 452 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक जिले के 21202 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 20664 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 536 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में दो एक्टिव केस हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने 992 लोगों के सैंपल लिए। अब तक स्वास्थ्य विभाग 337055 लोगों के सैंपल ले चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें