फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एक नया कोरोना संक्रमित मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दो दिन राहत के बाद शनिवार को फिर से जिले में कोरोना संक्रमण का एक मामला सामने आया है। जिले में फिर से एक्टिव केसों की संख्या चार हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को 1010 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब तक 21195 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 20655 लोगों ने कोरोना को मात दी है, वहीं अब तक 536 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय चार एक्टिव केस बचे हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 853 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए। अब तक स्वास्थ्य विभाग 303429 लोगों के सैंपल ले चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें