फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की मांग को लेकर कुलपति को सौंपा ज्ञापन

Tue, 06 Jan 2026 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
05जेएनडी23: एनएसयूआई के सदस्य कुलपति डाॅ. राम पाल सैनी को ज्ञापन सौंपते हुए। स्रोत संगठन
विज्ञापन
जींद। विश्वविद्यालय परिसर में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की स्थापना की मांग को लेकर एनएसयूआई ने सोमवार को उच्च शिक्षा विभाग, हरियाणा के नाम एक प्रार्थना पत्र कुलपति के माध्यम से सौंपा। एनएसयूआई के छात्र नेता जयदीप सिंधु ने कहा कि विश्वविद्यालय में खेल सुविधाओं का अभाव लंबे समय से छात्रों के लिए एक गंभीर समस्या बना हुआ है।
विज्ञापन

कहा कि एक आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स न केवल छात्रों की खेल प्रतिभा को निखारेगा बल्कि उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगा। कुलपति डॉ. राम पाल सैनी ने प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया कि हरियाणा सरकार की तरफ से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है।
इसे अंतिम स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा जा चुका है। जयदीप सिंधु ने कहा कि अब केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलना छात्रों के हित में आवश्यक है ताकि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके। एनएसयूआई ने कुलपति से आग्रह किया कि केंद्र सरकार स्तर पर इस प्रस्ताव को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. मोहित नैन, अजमेर रेडू, मंजीत खोखरी, सोनू, सुखविंदर, सचिन और प्रवेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें