19जेएनडी34: महाशिवरात्रि पर्व को लेकर चल रही तैयारियों कीे जानकारी देते हुए मंदिर पुजारी राजू श
- फोटो : reasi
उचाना। 26 फरवरी को महा शिवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर उचाना कलां के प्राचीन शिव मंदिर में बैठक हुई। मंदिर पुजारी राजू शर्मा ने बताया कि उचाना कलां का प्राचीन शिव मंदिर में हर साल की तरह हर्षोंल्लास से महा शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। पर्व को लेकर मंदिर को सजाने का कार्य अभी से शुरू कर दिया गया है।
मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसको लेकर अलग-अलग टीमें बना कर ड्यूटी लगाई जाएगी। मंदिर में उचाना कलां ही नहीं बल्कि आस-पास के एरिया से भी श्रद्धालु महाशिवरात्रि के पर्व पर आते है। इस अवसर पर मा. मनोहर लाल जोगी, लक्ष्मीनारायण शास्त्री, बल्ली शर्मा, सचिन, खुशी राम, पवन गोयल, रामनिवास बंसल, सतबीर शर्मा, बुल्ला श्योकंद मौजूद रहे।