14जेएनडी37 : मीटिंग की जानकारी देते हुए कुम्हार समाज के प्रमुख लोग। स्रोत मीटिंग आयोजक।
उचाना। शहर की बैकवर्ड धर्मशाला में कुम्हार समाज की बैठक हुई। अध्यक्षता बस्तीराम ने की। संचालन सत्यनारायण ने किया। बैठक में उचाना ब्लॉक के गांव से पहुंचे लोगों ने समस्याओं को रखा। सीएम नायब सिंह सैनी से कुम्हार समाज की समस्याओं को दूर करने की मांग की गई।
बस्तीराम ने बताया कि गांवों में मिट्टी के बर्तन बनाने, पकाने के लिए जगह उपलब्ध कराने, प्रत्येक गांव में सीएम की घोषणा के अनुसार कुम्हार समाज को मालिकाना हक दिए जाने, मिट्टी के बर्तन में हुए नुकसान पर सरकार की तरफ से सहयोग देने की मांग की। इस मौके पर महेंद्रपाल, जयप्रकाश प्रधान जींद, कृष्ण, सतबीर, जगदीश, बलवान, धर्मा और हजारी लाल, सुनील मौजूद रहे।