फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सामूहिक महाभोज कर दिया भाईचारे का संदेश

Wed, 27 Mar 2024 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। सामाजिक एकता व भाईचारे को मजबूत करने के लिए सभी धर्मों के लोगों ने पक्का मोर्चा उचाना धरनास्थल पर होली फाग मिलन समारोह एवं महाभोज का आयोजन किया। सभी ने सामूहिक महाभोज एक साथ एक जगह बैठकर किया और सभी ने मिलकर एक-दूसरे को रंग लगाते हुए फाग का त्योहार मनाया। कार्यक्रम के माध्यम से अमन-चैन, शांति एवं आपसी भाईचारे की एकता को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। मौके पर आजाद पालवां, कामरेड ज्ञानी राम, मस्जिद कमेटी उप-प्रधान शकील खान, फिरोज, मा. शरीफ, जयप्रकाश खटकड़, उदयबीर नेहरा, जोधाराम सेढा माजरा, बीरा करसिंधु, अमरजीत खटकड़, रामफल उचाना, चांदीराम अलीपुरा, मियां सिह, राजेंद्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें