फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भिवानी रोड अंडरपास के पास माता का विशाल जागरण आज

विज्ञापन
27जेएनडी12: जागरण की अंतिम तैयारियों की जानकारी देते हुए आयोजक। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
जींद । भिवानी रोड अंडरपास के पास स्थित अजमेर बस्ती में महामाई चौगानन माता के पहले विशाल जागरण को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन समिति ने आज व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा शिरकत करेंगे। आयोजन समिति के सदस्य मनोज वर्मा ने बताया कि 28 जुलाई को सुबह 8 बजे हवन के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू होंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। रात्रि 8 बजे से माता का विशाल जागरण आयोजित किया जाएगा। जिसमें भजन गायक पंकज गोयल, जानवी खर्ब, अजय सैनी, अशोक गोस्वामी और प्रिया सिंह भेंटों के माध्यम से अपनी-अपनी प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को सुबह 10 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मनोज वर्मा, सुमित सैनी, जितेंद्र शर्मा, सुरेश शर्मा, कैप्टन सिंह, गौरव सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें