फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रामनवमी पर निकाली भव्य शोभायात्रा, झांकियों और करतबों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

विज्ञापन
27जेएनडी29: शोभायात्रा में ध्वज उठाकर चलती महिलाएं। संवाद।
विज्ञापन
नरवाना। श्री सनातन धर्म मंदिर सभा, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में रामनवमी महोत्सव के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें आर्य समाज की ओर से ट्रॉली में हवन-यज्ञ, शिव बारात, अघोरियों का नृत्य और विभिन्न धार्मिक झांकियां प्रस्तुत की गईं।
विज्ञापन

शोभायात्रा से पूर्व मंदिर परिसर में दोपहर तक सुंदरकांड का पाठ किया गया। उसके बाद श्री रामलला की प्रतिमा को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर बैंड-बाजे के साथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। बाबा गैबी साहब के महंत अजय गिरी महाराज ने पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा को रवाना किया।
महिलाओं ने हाथों में राम-नाम के ध्वज लेकर जय श्रीराम के जयघोष के साथ यात्रा में भाग लिया। इसके अलावा खाटू श्याम बाबा, वीर बजरंगी और रामलला की झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान बाहर से आए कलाकारों ने विभिन्न स्थानों पर नृत्य व करतब प्रस्तुत किए। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर कलाकारों के आग के करतब और पारंपरिक प्रस्तुतियां देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने तलवारबाजी के हैरतअंगेज प्रदर्शन किए।
करीब एक किलोमीटर लंबी इस शोभायात्रा में शहर के गणमान्य लोग, सामाजिक संगठनों के सदस्य और श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए।
जगह-जगह स्टॉल लगाकर की जलपान की व्यवस्था
विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा जगह-जगह स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। इस बार की यात्रा पहले के मुकाबले अधिक भव्य और आकर्षक रही। इस अवसर पर प्रवीन गोयल, विश्व हिंदू परिषद से सुशील शास्त्री, संजीव गर्ग, प्रभात सिंगला मौजूद रहे।

27जेएनडी29: शोभायात्रा में ध्वज उठाकर चलती महिलाएं। संवाद।

27जेएनडी29: शोभायात्रा में ध्वज उठाकर चलती महिलाएं। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें