29जेएनडी30: बांगर शिक्षा ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी हरेंद्र सिंह। संवाद
उचाना। बांगर शिक्षा ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी हरेंद्र सिंह ने कहा कि एक जनवरी को उचाना में दूसरी बार नववर्ष पर आयोजित होने वाले बांगर उत्सव कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोरों पर है। राजीव गांधी कॉलेज में ये कार्यक्रम आयोजित होगा।
कार्यक्रम में बांगर की झलक भी नजर आएगी। युवा, ग्रामीण, महिलाएं हरियाणवीं वेषभूषा में कार्यक्रम में पहुंचेंगे। दूसरी बार हो रहे इस तरह के कार्यक्रम को लेकर बांगर के लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। युवा, बुजुर्ग, महिलाओं के लिए अलग-अलग खेल प्रतियोगिता होगी जिनको लेकर तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम पूरी तरह से गैर राजनीति कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य नव वर्ष की शुरूआत सभी एक साथ मिलकर करें। जिले के साथ-साथ प्रदेश भर से लोग कार्यक्रम में पहुंचेंगे। अलग-अलग स्टॉल लगाए जाएंगे जिससे युवाओं को उचाना, जिले जींद के इतिहास के बारे में पता चल सकें। युवाओं को अपने क्षेत्र की जानकारियों के बारे में पता चल सकें। कार्यक्रम में हजारों लोग पहुंचेंगे। अलग-अलग मंच इस दिन बनाए जाएंगे जहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस भव्य कार्यक्रम का हिस्स हर कोई बने।