फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जयराम अस्पताल में कल लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

विज्ञापन
07जेएनडी13: कैंप को लेकर विचार विमर्श करते हुए समिति सदस्य। स्रोत समिति07जेएनडी13: कैंप को ले - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
नरवाना। श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति की ओर से नौ दिसंबर को जयराम नेत्र, दंत, प्रसूति एवं सामान्य अस्पताल में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगेगा। रविवार को शिविर की तैयारियों को लेकर समिति सदस्यों की बैठक हुई।
विज्ञापन

समिति के प्रधान कैलाश सिंगला और संयोजक विनोद मंगला ने बताया कि कैंप में विशेषज्ञ डॉ. मोनिका घनघस अपनी सेवाएं देंगी। मरीजों की एसिडिटी, कब्ज, फैटी लीवर, बवासीर सहित पेट से संबंधित बीमारियों की जांच की जाएगी और उनके उपचार को लेकर आवश्यक परामर्श भी दिया जाएगा। शिविर में मरीजों को सभी दवा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। बैठक में पूर्व प्रधान नरेश जैन, जयपाल बंसल, सतीश, रामवतार, राकेश शर्मा, बजरंग बाता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें