फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जुलाना में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, पीजीआई में चल रहा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद/रोहतक। जींद के जुलाना क्षेत्र में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात अंजाम दी गई है। बुधवार को बच्ची को नाजुक हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की एक टीम बच्ची की सघन निगरानी कर इलाज कर रही है। अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बाल कल्याण समिति बच्ची से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। बच्ची को इलाज के बाद समिति अपने संरक्षण में रखेगी। समिति की देखरेख में ही बच्ची का इलाज होगा। ठीक हो जाने के बाद आगे पढ़ाई-लिखाई समेत अन्य जरूरतों को भी बाल आश्रम में रखकर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


जुलाना पुलिस को तो इस मामले की जानकारी ही नहीं है। मामले में सीडब्ल्यूसी सदस्य अधिवक्ता सतीश का कहना है कि वह इस मामले की जानकारी नहीं दे सकते। वहीं जुलाना थाना प्रभारी विक्रम का कहना है कि इस मामले की उनको जानकारी ही नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें