फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नई मॉडर्न मोर्चरी कॉम्प्लेक्स में लगेगा फायर फाइटिंग सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआईएमएस के नए मॉडर्न मोर्चरी कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। इसके लिए कॉम्प्लेक्स में अत्याधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने की योजना है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता विजय दलाल ने बताया कि इस कार्य पर करीब 10.54 हजार 373 रुपये की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि छत पर 10,000 लीटर का वाटर स्टोरेज टैंक लगाया जाएगा। 900 एलपीएम क्षमता का इलेक्ट्रिक ड्रिवन टेरेस पंप स्थापित होगा। 100 एमएम और 80 एमएम के हैवी ड्यूटी एमएस पाइप की लाइन बिछाई जाएगी।

साथ ही, फायर पंप पैनल और इलेक्ट्रिकल वायरिंग का काम भी इसमें शामिल है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से जल्द ही टेंडर जारी कर कार्य शुरू करवाया जाएगा। मोर्चरी कॉम्प्लेक्स में फायर सेफ्टी सिस्टम लगने से किसी भी आपात स्थिति से निपटने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें