फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लंबित छात्रवृत्ति राशि जारी करने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पात्र विद्यार्थियों की तीन वर्षों से लंबित छात्रवृत्ति राशि जल्द बैंक खातों में जारी करने की मांग की। एबीवीपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सैनी ने बताया कि वर्ष 2024-25 में ओबीसी वर्ग के 63,893 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 52,023 स्वीकृत हुए, लेकिन किसी को भुगतान नहीं मिला। वहीं 2023-24 में 50,910 आवेदन स्वीकृत हुए, जिनमें केवल 17,937 विद्यार्थियों को राशि मिली। उन्होंने सरकार से भुगतान में देरी का कारण स्पष्ट कर जल्द छात्रवृत्ति जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में विद्यार्थी फीस, किताबों, हॉस्टल और अन्य शैक्षणिक खर्चों को लेकर आर्थिक परेशानी झेल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें