23जेएनडी01-राज्यपाल देवव्रत आचार्य को बर्ड हाउस भेंट करते फाउंडेशन निदेशक दिनेश श्योराण। स्रोत
जींद। आल्हना फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने कुरुक्षेत्र गुरुकुल में राज्यपाल देवव्रत आचार्य से शिष्टाचार भेंट की और फाउंडेशन के सेव बर्ड सेव नेचर अभियान को लेकर चर्चा की।
फाउंडेशन के निदेशक दिनेश श्योराण कंडेला और अंकित सिंहमार ने बताया कि राज्यपाल से पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण शिक्षा और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। राज्यपाल ने आल्हना फाउंडेशन की तरफ से समाज सेवा, बर्ड हाउस अभियान व जागरूकता कार्यों में निभाई जा रही सक्रिय भूमिका की सराहना की।
उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्य जारी रखने का आह्वान किया। अंत में फाउंडेशन के निदेशकों ने राज्यपाल को सेव बर्ड सेव नेचर अभियान का प्रतीक बर्ड हाउस भेंट किया। उनके मार्गदर्शन को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। संवाद