फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अग्रोहा महिला मंडल के आयोजन में दिखेगा संस्कृति और परंपरा का संगम

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। अग्रोहा महिला मंडल की ओर से 26 जुलाई को हरियाणा तीज महोत्सव का भव्य आयोजन एक रेस्टोरेंट में किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम तीन से 5:30 बजे तक चलेगा। आयोजन को लेकर समाज में उत्साह है और तैयारियां अब अंतिम दौर में पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन

तीज महोत्सव में महिलाओं और बच्चों के लिए सांस्कृतिक व मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में डांस परफॉर्मेंस, तबोला, म्यूजिकल गेम्स, तीज क्वीन प्रतियोगिता के अलावा स्नेक्स, आकर्षक सेल्फी प्वाइंट और मनभावन उपहार भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
संस्था की अध्यक्ष नीलम बंसल ने बताया कि मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी की धर्मपत्नी शांति देवी शिरकत करेंगी। चंडीगढ़ से डॉ. कुसुम राणा और नारायण सेवा संस्थान के सदस्य राजेंद्र विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सहमंत्री राजेंद्र गुप्ता अमरगढ़वाला करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुमन गोयल, रचना गोयल, रेखा मित्तल, अंजलि सहित अन्य सदस्य जुटे हुए हैं। नीलम बंसल ने सभी महिलाओं से अपील की है कि वह पारंपरिक परिधान पहनकर आयोजन में शामिल हों और हरियाणवी संस्कृति का आनंद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें