09जेएनडी07-चंडीगढ़ रोड पर बस के आगे खड़ी स्विफ्ट कार। स्रोत सोशल मीडिया
जींद। सवारियों से भरी भिवानी डिपो की बस के आगे शनिवार सुबह दो युवकों ने कार अड़ा दी और खिड़की खोलकर कई देर तक कार को वहीं खड़े रखा। जब उन्हें कार हटाने को कहा तो उन्होंने बस चालक के साथ गाली गलौच करनी शुरू कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
बस को सदर थाना जींद लाया गया जहां आरोपी युवकों के खिलाफ शिकायत दी गई है। शनिवार सुबह चंडीगढ़ जाने के लिए जींद बस अड्डे से रोडवेज बस रवाना हुई थी। जैसे ही बस नरवाना बाईपास पर कैथल रोड पर चली तो उसके आगे एक स्विफ्ट कार चल रही थी। फिर चालक कार को बस के आगे कट मारने लगा।
इससे कैथल की तरफ से आने वाहन भी सड़क किनारे गड्ढों में उतर गए। इसके बाद युवक ने अचानक कार सड़क के बीच में रोक दी और खिड़की खोल दी। बस को एकदम ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा जिससे बस दुर्घटना होते-होते बची। इससे दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई।
जब बस चालक ने कार हटाने के लिए कहा तो कार से दो युवक उतरे और चालक-परिचालक से गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो एक युवक ने चालक के साथ हाथापाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान यात्रियों ने बीच-बचाव किया।
वर्जन
रोडवेज चालक-परिचालक के साथ गाली-गलौज करने और धमकी देने की शिकायत आई है। वह मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
बलजीत सिंह, प्रभारी, सदर पुलिस थाना जींद
09जेएनडी07-चंडीगढ़ रोड पर बस के आगे खड़ी स्विफ्ट कार। स्रोत सोशल मीडिया