फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीआरएसयू में 10 फरवरी से लगेगी पुस्तक प्रदर्शनी

विज्ञापन
09जेएनडी14: सीआरएसयू में बनी डाॅ. बीआर आंबेडकर लाइब्रेरी। स्रोत विवि
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में 10 व 11 फरवरी को दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश-विदेश के 65 से अधिक प्रतिष्ठित भारतीय एवं विदेशी प्रकाशकों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई है। यह प्रदर्शनी न केवल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के शिक्षाविदों और पुस्तक प्रेमियों के लिए ज्ञान का केंद्र बनेगी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के लिए विशेष अवसर और छूट विश्वविद्यालय परिसर स्थित केंद्रीय पुस्तकालय में आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी में पाठ्य पुस्तकों, संदर्भ ग्रंथों, शोध सामग्री और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी किताबों का विशाल संग्रह देखने को मिलेगा। इसके अलावा साहित्यिक कृतियों और सामान्य ज्ञान की हजारों पुस्तकें भी उपलब्ध रहेंगी।
आयोजकों ने बताया कि विद्यार्थियों को पुस्तकों की खरीद पर विशेष छूट भी दी जाएगी, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री मिल सके।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. प्रो. रामपाल सैनी ने कहा कि पुस्तकें सर्वांगीण विकास का माध्यम हैं। पुस्तकें केवल परीक्षा उत्तीर्ण करने का साधन नहीं बल्कि चरित्र निर्माण और नैतिक मूल्यों का आधार हैं। इस प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर नवीनतम शोध और पाठ्य सामग्री उपलब्ध होगी जो उन्हें आत्मनिर्भर अध्ययन के लिए प्रेरित करेगी।
उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल परिसर तक सीमित नहीं है बल्कि विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों के छात्र, शिक्षक और आम नागरिक भी शामिल होंगे।
कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल ने कहा कि डिजिटल संसाधनों के दौर में भी मुद्रित पुस्तकों का अपना एक अलग आकर्षण और महत्व है। ऐसी प्रदर्शनियां विश्वविद्यालय के अकादमिक वातावरण को ऊर्जा प्रदान करती हैं। वहीं, असिस्टेंट लाइब्रेरियन डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि प्रदर्शनी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार से अपील की कि वे दो दिवसीय अवसर का भरपूर लाभ उठाएं ताकि पठन-पाठन की संस्कृति को और अधिक बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें