फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अपहरण एवं लूट के मामले का 5 हजार रुपये का ईनामी आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। पुलिस ने ऑपरेशन ट्रेकडाउन के तहत अपहरण एवं लूट के मामले एक 5 हजार रुपये के ईनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के गांव गंडाला निवासी कर्मवीर उर्फ मोनू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

प्रारंभिक पूछताछ के दौरान यह सामने आया है कि आरोपी कर्मवीर उर्फ मोनू के खिलाफ पहले भी यूपी के जिला इटावा, गुरुग्राम, नारनौल व मांढण (राजस्थान) में एक्साइज एक्ट, लूट, मारपीट और हत्या के प्रयास के 6 मामले दर्ज हैं।
एसपी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गांव मुरादपुरी निवासी हरीश कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह 7 मई की रात को होटल पर खाना खाने के बाद अपने घर आ रहा था। जब वह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी को अपने घर से कुछ ही दूरी पर खड़ी करने के बाद घर के लिए चला तो उसे लगा कि गाड़ी का लॉक खुला रह गया है।
विज्ञापन

वह चेक करने के लिए गाड़ी के पास पहुंचा तो वहां तीन-चार लोग खड़े हुए थे। इन लोगों ने उसे उसकी ही गाड़ी में डाल लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट करते हुए मोबाइल फोन छीन लिया।
उन्होंने यूपीआई का पिन नंबर पूछकर उसके बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर कर लिए। उसकी जेब से 13 हजार रुपये भी निकाल लिए। इसके बाद आरोपी उसे शाहजाहपुर के पास एक सुनसान जगह पर छोड़ कर उसकी गाड़ी, एटीएम व गाड़ी में मौजूद अन्य कागजात लेकर फरार हो गए।
पुलिस द्वारा इस संबंध में थाना कसौला में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई थी।
सीआईए धारूहेड़ा टीम में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक चंद्रवीर ने अपनी टीम के साथ मिलकर आरोपी कर्मवीर उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें