फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: जींद से महिला सरपंचों का 22 सदस्यीय दल नए संसद भवन के दौरे पर गया

Sat, 06 Jan 2024 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

दल ने संसद भवन में सांसद मनोज तिवारी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से बात की। इसमें उन्होंने महिलाओं को राजनीति के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
जींद से रवाना होता महिला सरपंचों का दल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कृषि प्रबंधन विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान जींद से 22 सदस्यीय महिला सरपंचों का दल नए संसद भवन का भ्रमण करने के लिए शुक्रवार सुबह रवाना हुआ है। इस दल ने नए संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, सांसद मनोज तिवारी के साथ मुलाकात कर राजनीति में अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का नाम पंचायत से संसद तक रखा गया है।

विज्ञापन


इसमें हरियाणा कृषि प्रबंधन विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान जींद के दो नोडल अधिकारी और जींद की 12 महिला सरपंच, एक-एक पानीपत और हिसार की महिला सरपंच शामिल हैं। एक महिला पार्षद और दो महिला पंच भी दल में शामिल हैं।

संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर वजीर सिंह चौहान ने बताया कि यह सभी महिला सरपंच कृषि क्षेत्र से भी जुड़ी हुई हैं और सरपंच बनकर विकास कार्य करवा रही हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग के बुलावे पर यह दल दिल्ली में नया संसद भवन देखने के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


दल में यह रहे शामिल
दल में संस्थान के नोडल अधिकारी अजय कुमार और सोनू रोहिला, बेलरखां की सरपंच ज्योति, मनोहरपुर की सरपंच प्रीति, बुढ़ाखेड़ा की सरपंच कविता, हाडवा गांव की सरपंच सुनील कुमारी, कालवन गांव की सरपंच कविता, हथो गांव की सरपंच पूनम देवी, दालमवाला की सरपंच संतोष, अमरहेड़ी गांव की सरपंच अंजू रानी, सुंदर गांव की सरपंच वंदना, सिंघपुरा की सरपंच राजबाला, हाडवा गांव की पंच सविता, हथो गांव की पंच सीमा रानी, ढाकल गांव की पंच पिंकी, कारखाना गांव की सरपंच स्वीटी, अमरावली खेड़़ा गांव की सरपंच सुनीता रानी, जींद शहर के वार्ड नंबर 29 की पार्षद प्रवीण, बुटानी की सरपंच प्रीता देवी, पानीपत जिले के गांव सींक की सरपंच नीलम, हिसार जिले के गांव ढाणा खुर्द की सरपंच कृष्णा और पंच मीना कुमारी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें