फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Haryana: कोल्ड डे ने ठिठुराया, 8 जनवरी से बदलेगा मौसम, मिलेगी ठंड से थोड़ी राहत

Sat, 06 Jan 2024 12:10 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

शुक्रवार को प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा और कोल्ड डे की स्थिति रही। इस दौरान प्रदेश में दिन के तापमान 9 से 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
विज्ञापन
भिवानी में छाई धुंध - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में शुक्रवार को कोल्ड डे की स्थिति रही, जिससे लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 8 जनवरी से मौसम में बदलाव आएगा, जिससे ठंड में भी थोड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में पिछले दो सप्ताह से लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरा, कोल्ड डे और शीतलहर ने कहर बरपाया हुआ है। हालात यह है कि शाम होते ही कोहरे की सफेद चादर छा जाती है और अगले दिन दोपहर तक कोहरा छाया रहने से धूप भी धुंधली पड़ जाती है।

आगे ऐसा रहेगा मौसम
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आगामी दो दिनों तक कड़ाके की ठंड सघन कोहरे, कोल्ड डे और शीतलहर की गतिविधियों से आमजन को राहत की संभावना नहीं है। 8 दिसंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से दक्षिणी पंजाब व उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इसी दौरान अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। पश्चिमी विक्षोभ को यहां से नमी मिलेगी। इस विक्षोभ से 10 जनवरी तक प्रदेश में बादलवाही होगी और कहीं-कहीं बूंदाबांदी होगी। इससे तापमान में भी बदलाव आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें