फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों खरीद के लिए ऑनलाइन आवेदन करने में मार्केट कमेटी की भारी लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसों खरीद के लिए ऑनलाइन आवेदन करने में मार्केट कमेटी की सामने आई लापरवाही
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सरसों की फसल किसानों के गले की फांस बनी हुई है। इसका कारण एक तो ऑनलाइन सिस्टम और दूसरा अधिकारियों की लापरवाही। सरसों खरीद के लिए सरकार ने पंजीकरण अनिवार्य किया है। यह पंजीकरण किसानों के लिए केवल मात्र फसल की बर्बादी बना है।
ऐसा ही मामला झांझ खुर्द गांव में सामने आया है। इस गांव में सरसों का रजिस्ट्रेशन कार्य दो दिन किया गया। इसमें 25 फरवरी को 25 किसानों ने सरसों को पंजीकरण के लिए आवेदन किया तो इसके बाद 15 मार्च को छह किसानों ने किया। इसमें 25 मार्च को जिन किसानों ने सरसों का पंजीकरण करवाया था, उनमें से एक भी किसान का पंजीकरण नहीं हुआ। इससे साफ है कि इन सभी किसानों के आवेदनों को कहीं गुुम किया गया है। इसमें सबसे बड़ी लापरवाही मार्केट कमेटी की सामने आई। सरसों बेचने के लिए जब इन किसानों ने पता किया तो मंडी में पता चला कि इनका किसी का भी रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। इस गांव में केवल छह किसानों का रजिस्ट्रेशन हुआ मिला। जब किसानों ने इस बारे में कृषि विभाग के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने सभी दस्तावेज मार्केट कमेटी में जमा करवाने की बात कहकर अपना रिकार्ड किसानों को दिखाया। गांव में लगभग 150 एकड़ में सरसों की फसल है। अब इन किसानों को डर बना है कि उनकी सरसों को नहीं खरीदा जाएगा और अब पंजीकरण करवाने की अंतिम तारीख भी समाप्त हो चुकी है। इसके बाद किसानों ने मार्केट कमेटी के सचिव से बात की तो उन्होंने किसानों को साइट बंद होने की बात कही और कहा कि जब साइट चलेगी तो उनका रजिस्ट्रेशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट कमेटी में गायब हुए आवेदन
सरसों बेचने के लिए किसान को अपना आवेदन कृषि विभाग में करवाना होता है। इसके लिए किसानों ने आवेदन भी करवा दिया। इसके बाद यह आवेदन कृषि विभाग द्वारा मार्केट कमेटी को भेज दिए गए। यहां से आवेदन ऑनलाइन करना होता है। मार्केट कमेटी में यह आवेदन आ तो गए, लेकिन यहां से ऑनलाइन नहीं हो सके।
इन किसानों की इतनी एकड़ का नहीं हुआ रजिस्ट्रेशन
किसान एकड़
किताब सिंह 2.5
ईश्वर सिंह 2
दिलबाग 10
राजेश 5
मौजी 2
बलिंद्र सिंह 3
सुलतान सिंह 5
जगमेंद्र सिह 8
राकेश 3
बलबीर सिंह 5
सूबेसिंह 5
सुरेश 6
रामेर 7
चंद्र 1
इनके अतिरिक्त 11 किसान और भी हैं। जिनकी सरसों का मंडी के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया।
किसानों की समस्या का होगा समाधान
इन किसानों के दस्तावेज कहीं गायब हैं तो जल्द ही उनका पता किया जाएगा और किसानों की समस्या का समाधान किया जाएगा। सभी किसानों की सरसों को खरीदा जाएगा।
पवन चोपड़ा, मार्केट कमेटी सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें