फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हत्याओं के आरोपी कुख्यात अपराधी को पिस्तौल देने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन हत्याओं के आरोपी कुख्यात अपराधी को पिस्तौल देने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सीआईए टीम ने 28 दिसंबर 2018 को तीन हत्याओं के आरोपी गांव मालवी निवासी संदीप उर्फ भोलू को अनूपगढ़ गांव के पास से अवैध पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस समेत काबू किया था। पुलिस ने अब संदीप को अवैध पिस्तौल देने के आरोप में जुलाना के वार्ड नंबर 13 निवासी सोनू उर्फ धौला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोनू को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के लिए सीआईए टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक कुख्यात अपराधी अनूपगढ़ गांव की तरफ से मालवी की तरफ जा रहा है। उसके पास अवैध असलाह भी है। पुलिस ने सूचना मिलते ही टीम गठित करके मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू किया। उसने पुलिस पूछताछ में अपना नाम गांव मालवी निवासी संदीप उर्फ भोलू बताया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली उसके पास से एक अवैध पिस्तौल व पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। संदीप से जब गहनता से पूछताछ की तो वह कुख्यात अपराधी निकला। आरोपी ने माना कि उसने अपने साथी सोनू उर्फ धौला से अवैध पिस्तौल लिया था तथा उसने तीन लोगों की हत्या की हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया था। अब इस मामले में पुलिस ने सोनू उर्फ धौला को काबू कर लिया है। अदालत ने उसे जेल भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें