फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के उपचुनाव से विजयी अभियान शुरू करेगी जेजेपी : दुष्यंत चौटाला कहा, 2024 नहीं 2019 में बनाएंगे पूर्ण बहुमत से सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद विधानसबा उपचुनाव से विजयी अभियान शुरू करेगी जजपा : दुष्यंत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जननायक जनता पार्टी जींद उपचुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह बाद सांसद दुष्यंत चौटाला ने कही। 2024 के चुनावों का इंतजार करने की बात करने वालों को जवाब देते हुए कहा कि जेजेपी 2024 में सरकार बनाने की सोच लेकर नहीं बल्कि 2019 के लोकसभा और विधानसभा के चुनावों का भी इंतजार नहीं करेंगी। जींद का उपचुनाव आने वाला है। पार्टी उसी चुनाव से अपने विजयी अभियान का शुभारंभ करेगी।
विज्ञापन

सांसद दुष्यंत ने कहा कि जिस तरह से जींद में नौ दिसंबर को प्रदेशभर से छह लाख से अधिक लोगों ने एकत्रित होकर 300 लोगों का टोल कहने वालों को करारा जवाब दिया है, उसी प्रकार से जींद उपचुनाव में भी 2024 की बात करने वालों को भी जींद की धरा के लोग करारा जवाब देंगे। दुष्यंत चौटाला सोमवार को गांव कंडेला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दस साल तक किसानों की जमीन को बेचने का काम किया और चार साल से भाजपा तो केवल एक उद्देश्य से काम कर रहे है किस तरीके से हमारे भाईचारे को जाति व धर्म के नाम पर बांटकर सामाजिक ताने बाने को तोड़ा जाए। भाजपा ने दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था, लेकिन आरटीआई के माध्यम से खुलासा हुआ कि सरकार अब तक केवल 13 हजार नौकरी ही दे पाई और दस हजार कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें