इंदिरा गांधी स्कूल कैथल ने भवन स्कूल केरल को 10-4 हराया
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। कस्बे के जींद रोड स्थित आदी शंकराचार्य कान्वेंट पब्लिक स्कूल में पांच दिवसीय सीबीएसई अंतरराष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता चल रही है। प्रतियोगिता के चौथे दिन स्कूल के चेयरमैन कलाधारी गौतम मुख्यातिथि थे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय करके खेल की शुरुआत की।
स्कूल प्राचार्य हेमंत गौतम ने बताया कि अंडर-17 लड़कों में इंदिरा गांधी स्कूल कैथल ने भवन स्कूल केरल को 10-4 हराया। अंडर-19 में भारत स्कूल राजस्थान की टीम ने एसडी स्कूल दिल्ली को 8-7 मात दी। वहीं लड़कियों मेें बनारस पब्लिक स्कूल यूपी ने इंडियन स्कूल ओमान की टीम को 5-1 से हराया। फाइनल मुकाबला आज होगा। इस अवसर पर स्कूल निर्देशक अमित गौतम, राकेश यादव मौजूद रहे।