फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सर्जन के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच करने पहुंचे स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डॉ. प्रवीण सेठी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल सर्जन के खिलाफ नौ घंटे चली जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को सिविल सर्जन के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच करने के लिए स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक (दंतक) डॉ. प्रवीण सेठी जींद पहुंचे। सुबह साढ़े 11 बजे शुरू हुई जांच रात नौ बजे तक पूरी नहीं हुई थी। इस दौरान डॉ. सेठी ने लगभग 30 लोगों के बयान कलमबंद किए। डॉ. सेठी ने कहा कि वे अपनी जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक एवं स्वास्थ्य मंत्री को सौंपेंगे।
जानकारी के लिए सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया के खिलाफ कई कर्मचारी संगठनों ने स्वास्थ्य मंत्री को शिकायत की थी। इसमें ईक्कस गांव के दिव्यांग रणबीर सिंह का मनमानी के चलते जन्म प्रमाण-पत्र न बनाना, नौकरी के लिए फिटनेश प्रमाण-पत्र बनवाने आने वाले युवाओं को नियमों के विरुद्ध अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर करना, स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक द्वारा ब्लैकलिस्ट फर्म को जींद में आउटसोर्स का ठेका देना, आउटसोर्स के तहत नागरिक अस्पताल में लगे एक कारपेंटर को पौने दो साल तक अपने घर पर खाना बनाने का काम लेते हुए उसे बाद में नौकरी से हटाना, इस कर्मचारी का न तो ईपीएफ जमा करवाना और न ही ईएसआई, मुख्यमंत्री मुक्ति लाभ योजना में बड़ा गड़बड़झाला करने जैसी शिकायतें शामिल हैं।
विज्ञापन

कर्मचारी संगठनों ने सिविल सर्जन पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए नागरिक अस्पताल में कई दिन धरना भी दिया था। कर्मचारी संगठनों ने आरोप लगाए थे कि सिविल सर्जन ने अपने कुछ चहेते चिकित्सकों को विभिन्न पदों पर बैठा दिया है, जिस कारण नागरिक अस्पताल की सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इस प्रकार की शिकायत स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को मिली थी। इस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक (दंतक) डॉ. प्रवीण सेठी को जांच अधिकारी नियुक्त किया था।
विज्ञापन

सुबह साढ़े 11 बजे हुई जांच शुरू, रात नौ बजे तक चलती रही
जांच के लिए डॉ. प्रवीण सेठी सुबह साढ़े 11 बजे जींद पहुंचे। डॉ. प्रवीण सेठी की तरफ से 26 अक्तूबर को जारी पत्र में कहा था कि वे 30 अक्तूबर को जांच के लिए जींद आएंगे। इसके लिए सभी शिकायतकर्ताओं को जांच में प्रमाण सहित उपस्थित होने को कहा गया था। जांच के दौरान डॉ. प्रवीण सेठी ने लगभग 30 लोगों के ब्यान कलमबंद किए। उन्होंने कहा कि वे स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को जांच रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें