फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम के समय पार्टी कार्यालय पहुंचे इनेलो सुप्रीमो, कार्यकर्ताओं से की मन की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
दुखी लोगों को इनेलो कार्यकर्ता अपने साथ जोड़ लेंगे तो राज बण जागा : चौटाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। इनेलो में चल रही विरासत की लड़ाई के बीच इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला शनिवार शाम करीब पांच बजे इनेलो ऑफिस पहुंचे। यहां पहले से ही उनका इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं को उन्होंने संबोधित किया। इस दौरान चौटाला ने मन की बात करते हुए कहा कि वर्तमान राज में हर कोई दुखी है। इन दुखी लोगों को पार्टी के साथ जोड़ लेंगे तो इनेलो का राज बण जाएगा।
चौटाला ने कहा कि वर्तमान राज से हर वर्ग के लोग दुखी हैं। भाजपा केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने की सोचती है। भाजपा को किसान, कमेरा, व्यापारी, छोटे दुकानदार से कोई सरोकार नहीं। ऐसे में इनेलो कार्यकर्ता इन दुखी लोगों को अपने साथ जोड़ने के लिए काम करें तो यह लोग जुड़ जाएंगे। ऐसा होने के बाद इनेलो का राज होगा। उन्होंने कहा कि जेल में रहकर वे समाचार पत्रों व चैनलों से जुड़े रहते हैं। इससे पता चलता है कि प्रदेश की जनता दुखी है। इस मौके पर जुलाना से विधायक परमेंद्र ढुल, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, जिला प्रधान कृष्ण राठी, डॉ. कृष्ण मिढा, सुभाष देशवाल, प्रदीप गिल, विनोद सिंगला, कृष्ण ढांडा, भूपेंद्र जुलानी, गुरदीप सांगवान व सोनू गुलिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

चुनाव जीतने की तैयार
मीटिंग के दौरान ओमप्रकाश चौटाला ने कार्यकर्ताओं से जींद के उपचुनाव के बारे में पूछा तो कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे चुनाव जीतने के लिए तैयार हैं। इस पर चौटाला ने कहा कि जींद उपचुनाव के नतीजे का असर लोकसभा और उसके बाद होने वाले हरियाणा विधानसभा के चुनावों पर पड़ेगा।
चार-पांच दिन बाहर रह जाते तो सरकार पक्की बन जाती
कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान चौटाला ने कहा कि यदि वे 2014 के चुनावों से चार-पांच दिन पहले और जेल नहीं जाते तो प्रदेश में इनेलो की सरकार बनती, लेकिन वे कानून का सम्मान करते हैं। ऐसे में जेल भी गए।
विवाद पर साधी चुप्पी
पार्टी व परिवार के विवाद के बीच पहली बार जींद पहुंचे ओमप्रकाश चौटाला ने इस मसले पर चुप्पी साधे रखी। उन्होंने इसके बारे में एक शब्द तक नहीं बोला। सिर्फ पार्टी को मजबूत करने के लिए ही बात कही। हालांकि सामान्यतौर पर ओमप्रकाश चौटाला के आने पर जितने लोग उनसे मिलने आते थे, उतने लोग नहीं रहे। पार्टी कार्यालय में महज कुछ लोग ही पहुंचे।
विज्ञापन

आज करेंगे गांवों का दौरा
पार्टी कार्यालय में रात्रि ठहराव के बाद ओमप्रकाश चौटाला रविवार को जींद विधानसभा के सभी 36 गांवों का दौरा करेंगे। 85 की उम्र में भी चौटाला एक ही दिन में इतने बड़े क्षेत्र को कवर कर यह साबित कर देंगे कि वे पार्टी के लिए काफी काम कर सकते हैं। रविवार को उनका दौरा जींद विधानसभा के पिंडारा गांव से शुरू होगा। इस दौरे को उपचुनाव के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मनाना है कि इससे उपचुनाव से पहले ही चौटाला इनेलो के पक्ष में माहौल तैयार कर देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें