फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक समय ऐसा था जब प्रदेश तो क्या देश के हिस्से में मुश्किल से आता था पदक आज अकेले हरियाणा के खिलाडिय़ों ने लगाई पदकों की झड़ी: चौ

विज्ञापन
विज्ञापन
रोड शो के चक्कर मै मत पड़, राजनीति का चस्का पड़ग्या तै शूटिंग का चस्का भूल ज्यागा : बीरेंद्र सिंह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। एशियन गेम्स में निशानेबाजी में रजत पदक जीतकर घर लौटे लक्ष्य श्योराण का सीआरएसयू में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह व उचाना कलां से विधायक प्रेमलता भी मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा था जब प्रदेश क्या देश को शायद ही कोई पदक मिलता था, लेकिन अब देश के युवाओं की सोच और शक्ति बदल चुकी है। युवा खेलों में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम विश्व में रोशन कर रहे हैं। अब खेलों के क्षेत्र में भारत का युग शुरू हो चुका है। युवाओं के दम पर हिंदुस्तान दुनिया का सिरमौर बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शानदार खेल नीति बनाई गई है। जिसकी बदौलत प्रदेश के शहरी ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र से भी बेहतरीन खिलाड़ी उभर कर सामने आ रहे हैं। खेलों में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम विश्व में रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने लक्ष्य श्योराण को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि इस उपलब्धि को आधार बनाकर ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का लक्ष्य निर्धारित करें। उन्होंने कहा कि जिले से दो खिलाड़ी अर्जुन अवार्डी रहे हैं। अब लक्ष्य तथा मनजीत चहल ने युवाओं के दिलों में खेलों के क्षेत्र में कैरियर बनाने का बीज बोने का काम किया है। इस मौके पर उचाना कलां से विधायक प्रेमलता, विश्वविद्यालय के उपकुलपति आरबी सोलंकी रजिस्ट्रार, संजीव बुआना, पूर्व मंत्री कुलबीर मलिक भी मौजूद रहे।
एक करोड़ 50 लाख रुपयेे और मिलेगी नौकरी
विधायक प्रेमलता ने कहा कि रजत पदक विजेता लक्ष्य ने न केवल जिला बल्कि पूरे देश का नाम विश्व में रोशन किया है। इस खिलाड़ी को राज्य सरकार की ओर से एक करोड़ 50 लाख रुपये की ईनाम राशि तथा सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले एवं भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए 18 सितंबर को स्थानीय एकलव्य स्टेडियम में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने लक्ष्य को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि देश को उनसे काफी उम्मीदें हैं। ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इन उम्मीदों को पूरा करो।
सामाजिक संस्थाओं और स्कूलों ने किया सम्मानित
लक्ष्य श्योराण को खुली जीप में सम्मान समारोह में लाया गया। इस दौरान शहरत के कई स्वयंसेवी संगठनों एवं शहरवासियों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ पिता सोमवीर पहलवान, माता सुदेश देवी व परिवार के लगभग सभी सदस्य रहे।
विधायक ने कहा मिलेंगे डेढ़ करोड़ तो केंद्रीय मंत्री बोले डेढ़ कोई ना देवे, जीएसटी भी कटेगा
अपने चुटकिले अंदाज के लिए जाने जाने वाले केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने लक्ष्य को मिलने वाली राशि पर भी चुटकी ली। कार्यक्रम के दौरान उचाना से विधायक व बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता ने कहा कि प्रदेश सरकार लक्ष्य श्योराण को डेढ़ करोड़ रुपये देगी। इस पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि डेढ़ करोड़ पूरे कोई नहीं देवेगा, इसमें तो जीएसटी काट कर थोड़े ही थ्यावगें। कदे फेर कहो की घोषणा घणे की होई थी। इसी दौरान उन्होंने लक्ष्य से भी मजाकिया मूड में कहा कि ये रुपये सोमबीर (लक्ष्य के पिता) को मत देना।
रोड शो के चक्कर में मत पड़, राजनीति का चस्का पड़ग्या तो शूटिंग का चस्का भुल ज्यागा
केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने लक्ष्य श्योराण से कहा कि ‘तूं तो न्यू ए स्टार हो रया है। ये रोड शो करण की जरूरत कोनी, रोड शो में राजनीति का चस्का पड़ग्या तो तूं शूटिंग में निशाना लगाना भुलकर कहीं ओरे खो ज्यागा’।
विज्ञापन

लक्ष्य की दादी हुई भावुक
जैसे ही लक्ष्य जींद पहुंचा और सीआरएसयू में मौजूद लक्ष्य की दादी शाब कौर भावुक हो गईं। शाब कौर अपने पौत्र लक्ष्य को देख भावुक हो गईं। जब लक्ष्य की नजर पंडाल में बैठी दादी शाब कौर पर पड़ी तो वह स्टेज से उतरकर पंडाल की तरफ जाकर अपनी दानी को गले लगा लिया और दोनों ही काफी भावुक हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें