फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम निर्माण की मांग को लेकर डीसी दरबार पहुंचे अकालगढ़ के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेडियम निर्माण के लिए डीसी दरबार पहुंचे अकालगढ़ के खिलाड़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। अकालगढ़ के दर्जनों खिलाड़ी बुधवार को गांव में स्टेडियम निर्माण की मांग को लेकर डीसी दरबार पहुंचे। उन्होंने डीसी को दिए ज्ञापन में बताया कि उनके गांव में 2012 में खेल स्टेडियम का निर्माण शुरू हुआ था। जो कि आज तक भी पूरा नहीं हुआ। खिलाड़ियों ने कहा कि स्टेडियम निर्माण को पूरा करवाने के लिए कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन इसका समाधान कहीं नहीं निकल रहा।
विज्ञापन

खिलाड़ी नीरज ने कहा कि गांव के स्टेडियम में आज तक चहारदीवारी भी पूरी नहीं हुई है। इसके अतिरिक्त इसमें न मिट्टी डलवाई गई। खिलाड़ियों को बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में तो दूसरे गांवों के स्टेडियम में जाकर अभ्यास करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि स्टेडियम के अंदर मछली पालन का काम भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द गांव में स्टेडियम निर्माण करवाया जाए और मछली पालन के काम को बंद करवाया जाए, ताकि खिलाड़ी बिना किसी परेशानी के अभ्यास कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें