फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन कर युवक को घर से बुलाया, अपहरण कर मारपीट, चार आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
कमाच खेड़ा गांव में एक युवक को फोन कर घर से बुलाने, अपहरण कर मारपीट करने के आरोप में चार आरोपियों को काबू किया है। अदालत ने चारों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब रिमांड के दौरान पुलिस अपहरण के दौरान प्रयोग किए गए पिस्तौल की बरामदगी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में कमाचखेड़ा गांव निवासी कुलदीप सिंह ने कहा कि गांव के ही आशीष ने दो मार्च को उसके भतीजे सुमीत को फोन कर गांव की एक चौपाल के पास बुलाया। आरोप है कि जब सुमित वहां पहुंचा तो उसके साथी भी वहां मौजूद थे। वहां पहुंचते ही आशीष तो मौके से चला गया, लेकिन अन्य युवकों ने सुमित को पकड़ लिया। आरोप है कि इस दौरान एक जबरन सुमित की बाइक स्टार्ट कर पिस्तौल के बल पर उसका अपहरण कर लिया। इस दौरान ये लोग मालवी के रास्ते बढ़छप्पर ले गए। यहां चारों युवकों ने सुमित के साथ मारपीट की। इसी बीच सुमित इसकी जानकारी परिजनों को फोन पर देता रहा। बाद में यह लोग सुमित को गांव के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया गया कि इस दौरान सुमित को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। जुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार के अनुसार इस दौरान युवकों ने मालवी गांव में हवाई फायर भी किए हैं। इस पर पुलिस ने मारपीट, अपहरण व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें