अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
राजकीय कालेज में दाखिला लेने के लिए आए युवक पर बाइक सवार चार युवकों ने चाकू व ईंटों से हमला कर दिया। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने युवक के बयान दर्ज करके एक युवक को नामजद करके तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गांव दालमवाला निवासी अमरेश ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कालेज में दाखिला लेने के लिए आया हुआ था। जब वह कालेज के पास पहुंचा तो इसी दौरान गांव नाड़ा निवासी अमन अपने तीन साथियों के साथ आया और उसके पेट में चाकू मारने का प्रयास किया, लेकिन उसने चाकू से बेचने का प्रयास किया तो चाकू उसके कूल्हे में जा लगा। चाकू से बचने पर उसके साथियों ने ईंटों से उस पर हमला कर दिया। उस पर हमला होता देखकर दूसरे युवक वहां पर पहुंच गए और हमलावर युवक धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। बाद में घायल हुए युवक को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव नाड़ा निवासी अमन को नामजद करके तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कालेज में दाखिला लेने आए युवक पर चाकू से हमला
बाइक सवार युवकों ने पहले चाकू व बाद में ईंटों से किया हमला
पुलिस ने एक युवक को नामजद करके तीन अन्य के खिलाफ किया मामला दर्ज