अमर उजाला ब्यूरो
जींद। ऑयल मिल एसोसिएशन नरवाना के प्रधान गिरीश पाल गर्ग ने नंदीशाला निर्माण के लिए सोमवार को उपायुक्त अमित खत्री को 50 हजार रुपये की चेक भेंट की। इस दौरान उनके साथ पशुपालन विभाग के उपनिदेशक रणबीर मलिक, एसडीओ एनडी गोयल, पशु शल्य चिकित्सक डॉ. राजेंद्र सिंह, एसोसिएशन के पदाधिकारी पंकज गर्ग समेत कई सदस्य उपस्थित थे। डीसी ने कहा कि जिले के लोग और व्यापारिक संगठन नंदीशाला के निर्माण के लिए आर्थिक सहायता दे रहे है। इसको देखकर लगता है कि अगले दो महीने में नंदीशाला का निर्माण पूरा हो जाएगा। अब तक जिला के लोगों तथा व्यापारिक संगठनों ने लगभग 55 लाख रुपये की सहायता राशि नंदीशाला के निर्माण के लिए दान दी है। सरकार ने भी 27 लाख 50 हजार रुपये की राशि दी है। नंदीशाला का 70 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, शेष कार्य को भी जल्द पूरा करवाया जाएगा।
दो महीने में बनकर तैयार हो जाएगी नंदीशाला : खत्री