फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में हटवाएं अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। नगरपालिका द्वारा कस्बे के कई जगहों से अवैध कब्जों को खाली कराया गया। कब्जा बहाली के लिए प्रशासन ने एक टीम को गठित कर अभियान की शुरुआत की। टीम का नेतृत्व नायब तहसीलदार कुलदीप ने किया। उनके साथ पालिका सचिव महाबीर धानिया, एसएचओ रोहतास, पटवारी सुरेश कुमार, बीआई बीरेंद्र सिंह, अनिल कुमार मौजूद रहे। पालिका सचिव ने बताया कि कई दिनों से पालिका की जमीन पर लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा था। जिसको देखते हुए सोमवार को कब्जा बहाली के लिए अभियान की शुरुआत की। इस दौरान पालिका के रकबा नंबर 218 पर कुछ लोगों ने तार लगाकर जमीन पर कब्जा किया और गो रक्षकों द्वारा किए गए कब्जे को हटाया गया है। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी मार्ग पर भी कुछ दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है, जिन्हें नोटिस देकर कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम वीरेंद्र सांगवान ने कहा कि क्षेत्र में पालिका की जमीन पर किसी भी व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाऐगा। कोई भी व्यक्ति इस प्रकार से अवैध कब्जा करता हुआ पाया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसलिए कोई भी व्यक्ति सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे हों तो इसकी सूचना प्रशासन को दे।

नगर पालिका ने शहर से हटवाएं अवैध कब्जे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें