जुलाना। क्षेत्र के खेड़ा बख्ता गांव में बिजली निगम ने नौ मकानों में चोरी की बिजली सप्लाई पकड़ी। निगम द्वारा बिजली चोरों पर सख्ती बरतते हुए 70 हजार रुपये जुर्माना जुर्माना लगाया।
बिजली निगम के उपमंडल अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बिजली निगम द्वारा चोरी पकड़ने के लिए अभियान चलाया है। जिसके तहत खेड़ा बख्ता गांव में नौ बिजली की चोरी पकड़ी, जिन पर निगम ने 70 हजार रुपये जुर्माना ठोका। उन्होंने बताया कि बिजली निगम के 17532 डिफाल्टर उपभोक्ताओं की ओर 119 करोड़ रुपये बकाया हैं। कई बार जागरूकता अभियान भी चलाया गया। निगम द्वारा सरचार्ज माफी योजना भी चलाई गई है इसके तहत एक लाख या उससे कम आमदनी होने पर मात्र कुछ अंशदान से ही बकाया राशि भरी जाती है। उन्होंने खंड के सरपंचों से आह्वान किया है कि सभी सरपंच बिजली के बिल भरवाने के लिए सहयोग करें।