फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सेवा सेतु शिविर में आईं 86 समस्याएं, एसडीएम ने दिए समाधान के निर्देश

विज्ञापन
फोटो 12जेएनडी13-सेवा संकल्प अभियान के तहत लगे ​शिविर का अवलोकन करते हुए एसडीएम पुलकित मल्होत्रा
विज्ञापन
सफीदों। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को पिल्लूखेड़ा खंड के कालवा गांव में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान 86 फरियादियों ने विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं रखीं। एसडीएम ने अधिकारियों को शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उनका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि सेवा सेतु शिविरों का उद्देश्य आमजन को सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाना और पात्र लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और पात्रता के अनुसार उनके कार्यों का समयबद्ध तरीके से निपटारा करें। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर योजनाओं, सुविधाओं और सेवाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि सरकारी सेवाएं सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक तरीके से लोगों तक पहुंचें। इस अवसर पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रवीण कुमार, सरपंच शेलेंद्र सिंह, राजबीर सिंह, अनूप सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें