फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पोस्टर, फोटोग्राफी और प्रश्नोत्तरी से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
फोटो 12जेएनडी14-सीआरएसयू में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद स्टाफ और बच्चे। स्रोत विवि
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में वन्यजीव सप्ताह के तहत प्राणी शास्त्र विभाग की ओर से सोमवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान पोस्टर मेकिंग, फोटोग्राफी और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं करवाई गई। इस दौरान डीन ऑफ लाइफ साइंस एवं प्राणी शास्त्र विभाग के प्रो. विशाल वर्मा ने कहा कि वन्यजीव पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र का अभिन्न अंग हैं। प्रत्येक जीव-जंतु और पशु-पक्षी प्रकृति का संतुलन बनाए रखने तथा जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कई प्रजातियों का विलुप्त होने के कगार पर पहुंचना चिंता का विषय है। ऐसे में जीव-जंतुओं की सुरक्षा और उनके प्राकृतिक आवासों का संरक्षण करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वन्यजीव संरक्षण केवल सरकार या किसी एक संस्था का काम नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सामूहिक दायित्व है। लोगों को पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता रखनी चाहिए और पेड़-पौधों व जंगलों की रक्षा के लिए प्रयास करने चाहिए। पक्षियों के लिए पानी रखना, प्राकृतिक संसाधनों को बचाना और जीव-जंतुओं को नुकसान पहुंचाने से बचना जैसे छोटे प्रयास भी संरक्षण में योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम में डॉ. संजय श्योराण, डॉ. विपिन बूरा, डॉ. गरिमा, डॉ. प्रीति, सुश्री उषा और डॉ. किरण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें