फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 20 दिन में 8467 को मिले हैप्पी कार्ड

Fri, 28 Jun 2024 03:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27जेएनडी31: हैप्पी कार्ड एक्टिवेट करवाते लाभार्थी। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत प्रदेश भर में सात से 27 जून तक हैप्पी कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी कड़ी के तहत नरवाना बस अड्डा परिसर में भी लगातार हैप्पी कार्ड वितरण कार्यक्रम चला। इस दौरान अब तक 8467 लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड वितरित किए गए।
विज्ञापन

बस अड्डा इंचार्ज सतीश कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा हैप्पी कार्ड लाभार्थियों के लिए सात से 27 जून तक विशेष वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके तहत नरवाना के 8467 लाभार्थियों ने अपने हैप्पी कार्ड प्राप्त किए। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड परिसर में हैप्पी कार्ड वितरण का कार्य लगातार जारी रहेगा। जो भी लाभार्थी अपना कार्ड लेने से वंचित रह गए है वह अपनी हैप्पी कार्ड लेने की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद बस स्टैंड परिसर में आकर अपना कार्ड प्राप्त कर सकते है। सतीश कुमार ने हैप्पी कार्ड वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए परवींद्र सिंह लेखा अधिकारी, हनुमान सिंह बुंकिग ईचार्ज, राजकुमार वर्कशॉप इंचार्ज, रामकेश स्टैंड इंचार्ज, सुखदेव ड्यूटी क्लर्क का धन्यवाद किया। बता दें कि प्रदेश सरकार की हैप्पी कार्ड योजना के तहत यात्रियों को फ्री सफर के लिए कार्ड बनाए जा रहे है। हैप्पी कार्ड से यात्री हरियाणा रोडवेज की बसों में एक हजार किलोमीटर तक फ्री में सफर कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह योजना एक लाख रुपये से कम आय प्रतिवर्ष वाले परिवार के लिए है।
लाभार्थीयों का रखना होगा इन बातों का ध्यान

हैप्पी कार्ड के लाभार्थी जब भी बस स्टैंड से अपना हैप्पी कार्ड लेने के लिए आए तो वह विभाग की साइट पर से उनके रजिस्टर मोबाइल नंबर वाला फोन अपने साथ लेकर आए। जिससे विभाग द्वारा सिक्वेंस नंबर व ओटीपी भेजा हुआ है और साथ हैप्पी कार्ड प्राप्त करने के लिए लाभार्थी को 50 रुपये प्रत्येक कार्ड का शुल्क देना होगा।

27जेएनडी31: हैप्पी कार्ड एक्टिवेट करवाते लाभार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें