27जेएनडी25: ग्रामीणों को पेयजल संरक्षण के लिए जागरूक करते हुए जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। स्
जींद। जल जीवन मिशन के तहत जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने खापड़ गांव में जल संरक्षण अभियान चलाकर नियम के विपरीत लगाए ए अवैध कनेक्शन काटे। टीम ने पानी की बचत के लिए लोगों को जागरूक किया। जो नल खुल थे ऊपर टेप लगाकर पानी की बर्बादी को रोका गया।
टीम ने ग्रामीणों को समझाया कि अपने स्तर पर पानी की बहुत ज्यादा बर्बादी कर रहे हैं। इससे पानी आगे नहीं पहुंच पाता। इस दौरान दर्जनों खाली प्लांट व सब्जी के लिए स्थायी रूप से लगाए पानी के कनेक्शन काटे गए। टीम ने लोगों को जागरूक करने के बाद खुले नल बंद किए तो जोन में आखिरी घर तक पानी पहुंच गया। टीम ने आधा इंच से ज्यादा व डबल कनेक्शन करने वालों नोटिस दिया, ताकि वह भविष्य में पानी को बर्बाद न करें।
27जेएनडी25: ग्रामीणों को पेयजल संरक्षण के लिए जागरूक करते हुए जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। स्