फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी ऐसे चौकीदार हैं, जिनके राज में देश को दोनों हाथों से लूटा जा रहा है : सीताराम येचूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी ऐसे चौकीदार जिनके राज में दोनों हाथों से लुट रहा देश : येचुरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे चौकीदार हैं, जिनके राज में देश को दोनों हाथों से लूटा जा रहा है। यह बात सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने कही। येचुरी रविवार को जींद में सीपीएम द्वारा की गई प्रदेशस्तरीय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली में उनके साथ सीपीएम पार्टी के महासचिव डॉ. सुधाकर रेड्डी और पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य निलोत्पल बासु भी मौजूद थे।
येचुरी ने कहा कि हर रोज देश की सीमा पर हमारे सैनिक शहीद हो रहे हैं। बेरोजगारी बढ़ रही है, महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। चारों ओर सांप्रदायिकता का बोलबाला है। अगर उनसे कोई सवाल करता है तो भाजपा वाले उसे देशद्रोही कहते हैं। मोदी जागकर नही बल्कि सोकर नौकरी कर रहे हैं। इसलिए ऐसे चौकीदार को अब नौकरी से हटाने का समय आ गया है। मोदी सरकार पर पुलवामा मामले को राजनीतिक फायदे के इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन

येचुरी ने मोदी के हम भी हैं चौकीदार अभियान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब से मोदी सरकार बनी है, तब से देश की सुरक्षा पर खतरा बढ़ गया है। मोदी राज में देश की सीमा पर तीन गुना से ज्यादा हमले हुए हैं। उन्हीं के राज में सबसे ज्यादा अन्नदाताओं ने आत्महत्याएं की हैं। दो साल में ही एक करोड़ 10 लाख युवाओं को नौकरी से निकाल दिया गया। महिलाओं का उत्पीड़न कम होने के बजाय बढ़ा है। गायों के नाम पर लोगों पर हमले हो रहे हैं। देश की संपत्ति दोनों हाथों से लूटी जा रही है। जब इन सभी सवालों के भाजपा से कोई जवाब मांगता है तो भाजपा वाले उसे देशद्रोही कहते हैं। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता इन सभी सवालों के जवाब मांग रही है। सीपीएम महासचिव ने पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए कहा कि पूरा देश व सभी राजनीतिक दल देश की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री के साथ खड़ा रहा और साथ खड़ा है। मोदी सरकार पुलवामा मामले को अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल कर रही है। सरकार बताए कि पुलवामा हमले के बाद हमारे नौजवान सैनिकों की शहादत हो रही है, ये शहादत कब रुकेगी। येचुरी ने कहा कि पिछले पांच सालों में देश को लूटने के बाद अब चुनावी समय में इनको किसानों की याद आई है। देश के लोगों को नई नई कहानियां सुनाकर दिल बहलाने का काम कर रहे हैं। अब समय आ गया कि ऐसे चौकीदार को नौकरी से हटाया जाए। सीपीएम नेता ने नरेंद्र मोदी के लोकसभा में 300 से ज्यादा सीटें लेने के दावे पर कहा कि अबकी बार मोदी सरकार को 2004 व 2009 की तरह ही हाल होगा। केंद्र में वैकल्पिक धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक सरकार बनेगी। जिस भी प्रदेश में उनकी पार्टी कमजोर होगी, वहां भाजपा को हराने वाली पार्टी का समर्थन किया जाएगा।
विज्ञापन

दो लोकसभा सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा
सीताराम येचुरी ने हरियाणा की दस लोकसभा सीटों में से हिसार और अंबाला सीट के लिए अपने दो प्रत्याशियों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हिसार से कामरेड सुखबीर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं अंबाला लोकसभा सीट से अरुण कुमार एडवोकेट चुनाव लड़ेंगे। जल्द ही अन्य सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस सीट पर उनकी पार्टी के जीतने की संभावना होगा, वहां से अपना उम्मीदवार मैदान में उतारेंगे तथा जिस सीट पर उनकी पार्टी कमजोर होगी, वहां पर जो पार्टी भाजपा को हराने की स्थिति में होगी, उसका समर्थन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें