फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युमन सिंह ने संभाला एसडीएम का चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने शिकायतकर्ताओं को फोन कर अधिकारियों के व्यवहार के बारे में ली जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। सोनीपत शुगर मिल के एसडी रहे प्रद्युमन सिंह ने शुक्रवार को उचाना में एसडीएम के तौर पर कार्यभार संभाला लिया। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों की बैठक कर अधूरे विकास कार्यों को जल्द निपटाने के आदेश दिए।
उन्होंने कहा कि शहर, गांव से कोई भी व्यक्ति किसी तरह की समस्या को लेकर आता है तो उसका समाधान तुरंत हो, ऐसा सुनिश्चित करें। लोगों को बार-बार कार्यों को लेकर चक्कर न कटवाएं। अगर कोई अधिकारी कार्य को निपटाने में कोताही बरतेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

किसी तरह की परेशानी हो तो करें फोन
ई-दिशा केंद्र में पहुंचे लोगों को एसडीएम ने कहा कि यदि कोई कर्मचारी काम में देरी कर रहा है तो लोग इसके लिए सीधे उन्हें फोन कर सकते हैं। इसके लिए ई-दिशा केंद्र के मुख्य गेट पर ही उन्होंने अपना फोन नंबर भी लिखवाया हैं। इस दौरान उन्होंने हेल्प डेक्स के रजिस्टर से एक शिकायतकर्ता के नंबर पर फोन कर कर्मचारियों के व्यवहार की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने कहा कि हर मंगलवार को हर विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की रिव्यू मीटिंग होगी। जिसमें यह जाना जाएगा जो शिकायतें यहां आई हैं उनमें से कितनी समस्याओं का समाधान हुआ है।
विज्ञापन

एसडीएम, तहसीलदार का पद था रिक्त
यहां पर कार्यरत एसडीएम डॉ. शिल्पी पातड़ का 21 फरवरी को तबादला हो गया था। 15 दिनों से एसडीएम का पद रिक्त होने से लोगों को एसडीएम कार्यालय संबंधित कामों को लेकर परेशानी हो रही थी। 25 फरवरी से नायब तहसीलदार के रिक्त पद पर साहा (अंबाला) से तबादला होकर आए नरेश ने कार्यभार संभाला है। एसडीएम, नायब तहसीलदार द्वारा कार्यभार संभाले जाने से लोगों को अपने कामों में हो रही देरी से परेशानी अब खत्म हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें