फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मियों ने सीएम से की सेवा सुरक्षा की मांग तो सीएम ने कहा यह हमारी नहीं केंद्र की स्कीम नहीं कर सकते कुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचएम कर्मियों ने सीएम से की सेवा सुरक्षा की मांग तो बोले यह केंद्र की स्कीम, नहीं कर सकते कुछ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पिछले 20 दिन से नागरिक अस्पताल में सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर धरने पर बैठे एनएचएम कर्मचारियों ने शनिवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। सीएम ने कर्मियों की बात सुनते ही कहा कि दस बार हड़ताल पर जा चुके हैं। इस पर उन्होेंने कहा कि दो बार ही हड़ताल की है। इस पर सीएम ने कहा कि उनके पास रिकार्ड है दस बार का। इसके बाद सीएम ने सेवा सुरक्षा का लाभ देने से मना करते हुए कहा कि यह केंद्र सरकार की नीति है। इस पर केंद्र सरकार को काम करना है। इस पर एनएचएम कर्मियों ने गेस्ट टीचरों का हवाला दिया तो उन्होंने कहा कि वह प्रदेश का मामला है। इससे स्पष्ट हो चुका है कि प्रदेश सरकार एनएमएम कर्मियों से बिल्कुल किनारा कर रही है। इसके बाद सीएम ने एनएचकर्मी द्वारा बनाई जा रही वीडियो पर भी आपत्ति जताई और वीडियो को बंद करवा दिया। सीएम के दो टूक जवाब पर एनएचएम कर्मियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती धरना जारी रहेगा। जिला महासचिव गौरव सहगल ने कहा कि सरकार या तो जल्द एनएचएम कर्मियों की मांगों का समाधान करे अन्यथा आंदोलन के लिए सरकार जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें