फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरएसयू में हुई नॉर्थ जोर विवि हैंडबाल प्रतियोगिता, मानव संसाधन राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने की शिरकत्

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीआरएसयू ने बुंदेलखंड विवि को 21-0 से हराया
सीआरएसयू में हुई नार्थ जोन विवि हैंडबॉल प्रतियोगिता, मानव संसाधन राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने की शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सीआरएसयू में दो से पांच नवंबर तक होने वाली नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय हैंडबॉल महिला प्रतियोगिता का शुक्रवार को आगाज हुआ। जिसमें नॉर्थ जोन के दस राज्य दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, यूपी, जम्मू एवं कश्मीर की 30 टीमें भाग ले रही हैं। मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। हैंडबॉल के मुकाबले में जींद के चौधरी रणबीर सिंह विवि की टीम ने बुंदेलखंड विवि की टीम को 21-0 से हराया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए व्यक्ति के पास शारीरिक, बौद्धिक और आत्मीय ताकत का होना बहुत जरूरी होता है। इन तीनों की ताकत से कोई भी व्यक्ति सफलता की बुलंदियों को छू सकता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आजकल समाज में अनेक प्रकार की विकृतियां पैदा हो रही हैं। जो विकृतियां पैदा हो रही हैं, वह बड़े-बड़े अपराधों को अंजाम दे रही हैं। इन सब विकृतियों को खत्म कर, एक सभ्य समाज के निर्माण के लिए बच्चों को बाल्यकाल से ही नैतिक मूल्यों की जानकारी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे इंजिनियर, डॉक्टर बने या न बने लेकिन सभ्य नागरिक अवश्य बनने चाहिए। इसके लिए अध्यापकों तथा अभिभावकों को संयुक्त रूप से प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह हैंडबॉल प्रतियोगिता महिला वर्ग के लिए आयोजित हो रही है। लड़कियों का खेलों के क्षेत्र में आना बहुत अच्छी बात है। जो लड़कियां आज छोटे स्तर पर खेलों में भाग ले रही है, वहीं खिलाड़ी भविष्य का नैशनल एवं इंटरनैशनल खिलाड़ी बनकर देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने खेलों का जीवन में महत्व भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
-राउंड एक
सीआरएसयू जींद ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश को 21-0 से हराया। सीबीएलयू भिवानी ने जीएनडीयू अमृतसर को 23-21 से मात दी, दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली ने जम्मू यूनिवर्सिटी को 16-4 से हराया, इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी, मीरपुर रेवाड़ी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय, उत्तरप्रदेश को 8-1 से हराया।
एनएनबी यूनिवर्सिटी उत्तराखंड ने केयू नैनीताल यूनिवर्सिटी उत्तराखंड को 16-1 से हराया।
-राउंड दो
सीआरएसयू जींद ने इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी, मीरपुर रेवाड़ी को 14-10 से हराया। सीबीएलयू भिवानी ने लखनऊ यूनिवर्सिटी लखनऊ उत्तर प्रदेश को 9-3 से हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें