फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईन सहाब! हमारा मंत्रियों के साथ नहीं कोई संपर्क, आप करा दो समाधान : पार्षद राजवंती मेहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सईएन साहब! हमारा मंत्रियों के साथ नहीं कोई संपर्क, आप करा दो समाधान : पार्षद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। रोहतक रोड स्थित दुर्गा कॉलोनी में सीवरेज ओवर फ्लो की समस्या गंभीर होती जा रही है। सोमवार को वार्ड 29 की पार्षद राजवंती मेहरा ने अपने पति डॉ. संजीव मेहरा के साथ जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के बाहर धरना दिया। कॉलोनी में गलियां पक्की होने के बाद भी सीवरेज ओवर फ्लो हो रहे हैं। सीवरेज का गंदा पानी लोगों के घरों की नींव में घूस रहा है। इससे कॉलोनी के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वार्ड 29 की पार्षद राजवंती मेहरा ने बताया कि कॉलोनी में सीवरेज ओवर फ्लो होने की पुरानी समस्या है। सीवरेज ओवर फ्लो होने से गंदा पानी लोगों के घरों की नींव में जा रहा है। इससे कॉलोनी के 15 से 16 घर ऐसे हैं, जो कंडम हालात में है। एक घर के सदस्यों ने तो घर खाली कर किराए पर मकान अन्य कॉलोनी में ले लिया। समस्या को लेकर कई बार जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसी समस्या को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय के बाहर धरना दिया गया। वहीं एक्सईएन ने धरने पर बैठे पार्षद को बुलाया और जल्द समाधान करने की बात कही। इस पर पार्षद ने एक्सईएन से कहा कि हमारा मंत्रियों के साथ कोई संपर्क नहीं है, आप हमारी समस्या का समाधान करा दो। उन्होंने तीन दिन का अल्टीमेटम दिया कि अगर तीन दिन में समस्या का समाधान हो गया तो ठीक, नहीं तो वार्ड 29 के लोग जन स्वास्थ्य कार्यालय के बाहर धरना देंगे।
विज्ञापन

मकान हो चुका है, कंडम
पिछले कई सालों से सीवरेज ओवर फ्लो हो रहे हैं। इससे पानी निकासी नहीं होने से मकान की नींव में पानी जा रहा था, लेकिन अब पूरा घर कंडम हालात में हो चुका है। इससे घर छोड़कर किराए पर रहने को मजबूर हैं। प्रशासन से मांग है, जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए।
संतोष, स्थानीय निवासी।
तीन दिन का दिया अल्टीमेटम
कॉलोनी में सीवरेज की समस्या काफी पुरानी है। प्रशासन के अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे। इससे कॉलोनी के 15-16 घर कंडम हालात में हो चुके हैं। एक मकान मालिक ने तो अपना घर छोड़कर किराये पर दूसरी कॉलोनी में मकान ले लिया। अब जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। अगर तीन दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वार्ड सभी लोग जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के बाहर धरना देंगे।
विज्ञापन

राजवंती मेहरा, पार्षद
दुर्गा कॉलोनी में सीवरेज ओवर फ्लो की समस्या का मामला सामने आया है। कॉलोनी की मेन लाइन की मशीन से सफाई करवा दी जाएगी। जल्द ही समाधान होगा। सीवरेज ओवर फ्लो की समस्या पूरे शहर की समस्या है। इसके के लिए अभी साढ़े 12 किलोमीटर तक सीवरेज लाइन किनाना ड्रेन में छोड़ी जाएगी। इसके बाद स्थायी तौर पर समस्या समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें