फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुदकैन खुर्द की बेटी ने दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुदकैन खुर्द की बेटी ने दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सामाजिक संस्था मेरा स्वर्णिम हिंद की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की ब्रांड अंबेसडर और स्कीइंग खिलाड़ी विकास राणा ने दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराकर अपने गांव सुदकैन खुर्द का ही नहीं, जिले के साथ भारत का भी नाम रोशन किया है। मेरा स्वर्णिम हिंद के प्रदेश प्रवक्ता अशोक खर्ब ने बताया कि भारतीय समयानुसार स्कीइंग की इस खिलाड़ी विकास राणा ने रात्रि 1 बजे यह सफलता हासिल की और तिरंगा फहराकर देश का गौरव बढ़ाया। विकास राणा जींद जिले के गांव सुदकैन खुर्द से है, जो मेरे स्वर्णिम हिंद की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम की ब्रांड अंबेसडर भी है।
विज्ञापन

विकास राणा ने अफ्रीका की किलीमंजारो चोटी को फतह किया, जिसकी ऊंचाई 5895 मीटर है। राणा की इस उपलब्धि पर प्रदेशभर की सामाजिक संस्थाओं के बधाई संदेश मेरा स्वर्णिम हिंद को मिल रहे हैं। भारत लौटने पर संस्था मेरा स्वर्णिम हिंद विकास राणा का जोरदार स्वागत करेगी। विकास राणा 29 जुलाई को जींद लौटेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें