फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण आज, ग्रहण का धार्मिक महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण आज, ग्रहण का धार्मिक महत्व
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शुक्रवार को सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण होगा। इसको लेकर कई प्रकार के धार्मिक महत्व बताए जा रहे हैं, लेकिन चिकित्सकों की मानें तो ग्रहण से होने वाले नुकसान की बातें सिर्फ अंधविश्वास है। वहीं ज्योतिषियों का दावा है कि अगल-अलग राशियों के हिसाब से जीवन पर इसका प्रभाव पड़ेगा।
चंद्र ग्रहण शुक्रवार को रात 11:54 बजे शुरू होगा और रात 03:49 बजे तक चलेगा। करीब चार घंटे तक चलने वाले चंद्र ग्रहण के मौके पर ज्योतिषियों के अनुसार राशियों के तहत प्रभाव पड़ सकते हैं। ज्योतिषियों की माने तो ग्रहण मीन व वृश्चिक राशि के लिए काफी लाभकारी रहेगा। वहीं चिकित्सक इस तर्क से सहमत नहीं है। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रमेंद्र राणा के अनुसार ग्रहण के दौरान ऐसी कोई किरण नहीं निकलती, जिससे शरीर को नुकसान होगा। ऐसे में इससे घबराना नहीं चाहिए।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं पर खास प्रभाव
हालांकि रेडियोलॉजिस्ट किसी भी प्रकार के प्रभाव से मना करते हैं, लेकिन मान्यता है कि ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को ग्रहण की किरणों से बचना चाहिए। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
राष्ट्र के हित में रहेगा ग्रहण
ग्रहण राष्ट्र हित में रहेगा, लेकिन जिन राशियों में चंद्रमा का प्रवेश होगा, उनके लिए यह कष्टकारी हो सकता है। इसके लिए ग्रहण के दौरान अन्न, वस्त्र व नमक का दान करें। पातक से बचने के लिए घर में कुशा का प्रयोग किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

पंडित देवीदयाल शास्त्री।
यह एक सामान्य घटना है। जिस समय पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है तो सूर्य की रोशनी चंद्रमा पर नहीं पड़ती। अंतरिक्ष में इस प्रकार की घटनाएं चलती रहती हैं। रेडियोलॉजी के हिसाब से ग्रहण के दौरान कोई ऐसी किरण नहीं विसर्जित होती, जिसका गर्भवती महिलाओं या किसी को भी कोई नुकसान हो। लोगों इस प्रकार की घटनाओं को देखना चाहिए।
डॉ. रमेंद्र राणा, रेडियोलॉजिस्ट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें